इंदौर न्यूज़

MP में 1459 असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती: MPPSC इस माह करेगा अधिसूचना जारी, केमेस्ट्री में सबसे ज्यादा 158 पद

मध्यप्रदेश के शासकीय कॉलेजों में 1459 असिस्टेंट प्रोफेसरों के पदों पर भर्ती के लिए MP लोक सेवा आयोग (MPPSC) इसी माह अधिसूचना जारी करेगा। इस बार केमेस्ट्री विषय में सबसे ज्यादा 158 पद हैं। पिछली बार, दिसंबर 2022 में आई वैकेंसी में अंग्रेजी विषय के लिए सबसे ज्यादा 200 पद थे। इस बार अंग्रेजी में केवल 96 पद हैं।

इस बार 26 विषयों में भर्ती होगी, जबकि पिछली बार 35 विषयों में हुई थी। 6 विषयों में केवल एक-एक पद है, और कुछ विषय जैसे लॉ में इस बार कोई पद नहीं है। स्पोर्ट्स ऑफिसर के 128 पद अधिसूचना में शामिल किए गए हैं। हालांकि, लाइब्रेरियन और बायोटेक्नोलॉजी विषय के लिए इस बार कोई पद नहीं है, लेकिन अंतिम समय में बायोटेक्नोलॉजी के पद जोड़े जा सकते हैं।

खाली पदों की स्थिति:

मध्यप्रदेश उच्च शिक्षा विभाग में कुल 12,389 स्वीकृत पद हैं, जिनमें से वर्तमान में 6823 पद भरे हुए हैं। करीब 5566 पद खाली हैं। इनमें से 2053 पदों के लिए परीक्षा हो चुकी है, और आगामी दिनों में 1542 पदों के लिए नई वैकेंसी जारी होगी। भर्ती के बाद भी करीब 2,000 पद खाली रह जाएंगे। इसके अलावा, प्रोफेसरों के रिटायरमेंट से भी पद खाली होते जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button